हजारीबाग, जुलाई 5 -- इचाक, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक के सभागार में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार की अध्यक्षता में रात्रि रक्त पट संग्रह सर्वे कार्य को लेकर बीएलटीएफ बैठक की आयोजित की गई। जिसमें बीडीओ संतोष कुमार,बीआरपी एवं जेएसएलपीएस कर्मी शामिल हुए। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। फाइलेरिया के मच्छर मादा कयूलेक्स के काटने के 8 से 10 वर्ष के बाद पर फूल जाता है। जिसे हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। रात्रि रक्तपट संग्रह सर्वे कार्य होने से पैर फूलने या फाइलेरिया होने से पहले फाइलेरिया परजीवी माइक्रो का पता चल जाता है। जिसके बाद पीड़ित की पहचान कर मरीज को समय रहते दवा लेने से रोग से बचा जा सकता है।यह कार्यक्रम प्रखंड के तीन गांव में हदारी चपरख, पोखरिया, नावाडीह म...