शामली, अप्रैल 21 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजोवाला में गत रात कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को लाठी ठंडों से हमला कर घायल कर दिया। मोहल्ला राजोवाला निवासी शाहिद पुत्र मुस्तफा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात करीब 9 बजे जब वह अपने पिता के मकान पर मौजूद था। तभी काला उर्फ खुर्शीद, सद्दाम, मुरसलीन, पम्मू, मोनिस और 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच की और मारपीट कर गंभीर चोटें पहुचाईं। पीडित ने अपना मेडिकल कराकर मामले की जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े लाठी-डंडों से किया हमला, जान से मारने की दी धमकी यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट,तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...