झांसी, जून 18 -- झांसी। झांसी से सटे रक्सा ग्राम में बीती रात बुधवार को अधिकारियों ने चौपाल लगाई। यहां अधिकारियों ने समस्याओं को सुना और संबंधित को निर्देश दिए कि समस्याएं तुरत निस्तारित करें। कानून व्यवस्था के प्रति जागरुक किया और डीएम ने बस्ती का भ्रमण भी किया। केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में बुधवार रात्रि में विकास खण्ड बबीना के ग्राम पंचायत रक्सा में रात्रि चौपाल लगी। योजनाओं की समीक्षा की। शिकायतों का निस्तारण किया। ग्रामीण बस्ती का निरीक्षण भी किया।जन चौपाल में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। यह भी पढ़ें- रात्रि चौपाल में अफसरों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या कहा कि यदि शिकायत मिली कि किसी दबंग व्यक्ति द्वारा किसी गरीब की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है तो उसकी ज...