भदोही, मई 7 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने रुलाना शुरु कर दिया है। नगर पंचायत सुरियावां समेत ग्रामीण अंचलों में मनमानी बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जा रहा है कि लोग अपना ही शरीर पीटने को विवश हो जा रहे हैं। नगर पंचायत सुरियावां में बिजली कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। रात्रि में दस से 11 बजे के बीच बत्ती गुल हो जा रही है। रात्रि बिजली कटौती बदं कराने की मांग बार-बार की जा रही है लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नागरिकों ने चेताया कि शीघ्र ही रात्रि बिजली कटौती पर विराम नहीं लगा तो लोग विभाग के खिलाफ हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.