सासाराम, मार्च 22 -- करगहर, एक संवाददाता। जिला रात्रि प्रहरी संघ के तत्वावधान में रविवार को मनियारी उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड प्रहरी संघ की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता शशि भूषण पांडेय ने की। बैठक में संघ के नेताओं ने कहा कि अपर मुख्य सचिव के पत्र के आलोक में निर्देश दिया गया था कि रात्रि प्रहरियों का ऑनलाइन वेतन भुगतान किया जाए। लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया है। फल स्वरुप समय से वेतन नहीं मिलने के कारण भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति में उनकी समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। उनकी समस्याओं को नहीं सुना गया तो संघ आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करेगी। मौके पर अनिल सिंह, कमलेश राम, मुकेश कुमार, गुंजन तिवारी, सकेत मिश्रा, रामदेव यादव, जिउत राम, सुनील कुमार, शीतल सिंह, चंदन कुमार, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...