गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम। फर्रुखनगर ब्लॉक के गांव कालियावास में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की 35 शिकायतों की सुनवाई की गई। एडीसी सोनू भट्ट ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गांव में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम हरियाणा सरकार के सुशासन संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह पहल अंत्योदय उत्थान की भावना को साकार करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी प्रयास है। एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन हर समय नागरिकों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए तत्पर है। सोनू भट्ट ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार द्वारा सीएम विंडो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.