लखीमपुरखीरी, जून 15 -- भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मितौली ब्लाक की न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत अबगांवा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने लोगों के साथ सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी ने भारत विकास का जो संकल्प लिया था आज उनके 12 वर्ष के कार्यकाल में देखने को मिल रहा है। भ्रष्टाचारियों अपराधियों को समस्याएं हो रही हैं समय समय पर वह अपना प्रभाव दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं फिर भी सरकार उन षड्यंत्रकारियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां बताईं अपराधियों के हौंसले पस्त हैं। आज हर वर्ग का तबका भय मुक्त समाज में कार्य कर रहा है। रात्रि कालीन चौपाल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, बूथ अध्यक्ष ...