चाईबासा, जून 9 -- चाईबासा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी अन्तर्गत ग्राम बड़ा तोरलो में रात्रि चौपाल सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य जगरूकता का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मीना कालुन्डिया तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमानन्द बिरुवा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीण महिला-पुरुष, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लिया। रात्रि चौपाल के दौरान मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू जैसी बिमारियों के कारण, लक्षण बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। एसआई शंभू शंकर गोप ने बताया कि समय पर जांच एवं उपचार के साथ-साथ मच्छर नियंत्रण के उपाय अपनाकर इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर एवं ओडियो विजुवल के मध्यम से फिल्म का प्रदर्शन कर जन...