साहिबगंज, अप्रैल 25 -- तीनपहाड़। स्वास्थ विभाग की ओर से राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन के तहत राजमहल प्रखंड क्षेत्र के खेरबन्नी गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन कर तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की जांच की गई। रात्रि चौपाल शाम छह बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चला। मौके पर ग्रामीणों का एक्सरे, बलगम वाली खासी, बलगम की जांच सहित अन्य जांच की गई। रात्रि चौपाल में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय टुडू के अलावा कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, सुनील कुमार, मनीष टुडू, डेनियल किस्कू मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य जांच शिविर और टीबी स्क्रीनिंग जांच शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- हंड्रेड डे कार्यक्रम के तहत टीबी जांच शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...