मुरादाबाद, जून 14 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरेर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत योजना समेत विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए ग्रामीणों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- बाहापुर में भाजपा नेताओं ने चौपाल लगाई उन्होंने कहा कि मुख...