प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले की की चार ग्राम पंचायत में बुधवार को आयोजित रात्रि चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बुधवार को विकास खंड पट्टी की ग्राम पंचायत कोहरांव, बिहार की उमरापट्टी, शिवगढ़ की खेमईपुर व विकास खंड गौरा की पटहटियाखुर्द ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में नामित नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रखंडस्तरीय सहयोग शिविर में 4...