गोरखपुर, मई 23 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिकटौर पिकेट पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक डंपर, दो बाइक और एक एंबुलेंस को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, डंपर पर निर्धारित कोडिंग नहीं लिखी गई थी। एक बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था, जबकि दूसरी बाइक की नंबर प्लेट मानक के अनुरूप नहीं थी। वहीं एंबुलेंस चालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। सभी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार के तहत 22 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...