कन्नौज, मई 1 -- नगर में सौरिख रोड पर रात्रि गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। मां कालिका देवी मंदिर के पास महिंद्रा ट्रैक्टर्स शोरूम के बाहर खड़े ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। गश्त पर निकले उपनिरीक्षक सूरजकिशोर, कांस्टेबल अनूप चौधरी, हिमांशु व दिलशाद ने आग की लपटें देख तुरंत वाहन रोककर साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि शोरूम के बाहर खाली प्लॉट में करीब 100 ट्रैक्टर खड़े थे। समय रहते आग न बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सुबह शोरूम स्वामी आनंद गुप्ता को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि किसी अराजक तत्व ने निजी रंजिश में ट्रैक्टर में आग लगाई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से करीब 7 करोड़ रुपये के ट्रैक्टर जलने से बच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के...