छपरा, जून 2 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस टीमों ने बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों व अन्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थलों का सघन निरीक्षण किया। संबंधित स्थलों पर मौजूद कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। अभियान के दौरान सड़कों पर चल रहे वाहनों की भी व्यापक जांच की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दोपहिया व चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। साथ ही देर रात घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान...