आरा, मई 23 -- पीरो, संवाद सूत्र फरौरा में आयोजित रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को खेले गये फाइनल मैच में खरौना ने तेलाढ़ को हरा कप जीत लिया। टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। खरौना, बालबांध, कोशियर, गुजरू, जेठवार, तेलाढ़, सहार, बिहटा और कोरियर ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह नोखा विधानसभा के पूर्व प्रभारी अभय विश्वास भट्ट ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सामाजिक कार्यकर्ता कुमार विनय, वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ अरविंद राय, डॉ उपेन्द्र, देश दीपक उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच सहार बनाम जेठवार के बीच खेला गया, जिसमें सहार की टीम विजयी रही। यह भी पढ़ें- रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में खरौना ने तेलाढ़ को हरा कप जीता मात बरेजी ट्रस्ट जेठवार के जनसम्पर्क अधिकारी कुमार विनय ने कहा कि इस...