जमशेदपुर, जून 10 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा 6 और 7 जून को सीतारामडेरा स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित दो दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।टूर्नामेंट के प्रथम दिन वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक, पूर्व जिला खेल संयोजक एवं राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी श्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खेल जगत में उनके 43 वर्षों के योगदान के लिए राष्ट्रीय जनता संघ ने उन्हें सम्मानित किया।संघ के संस्थापक शंकर जोशी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक मंच प्रदान करना और उनमें अनुशासन, एकता तथा खेल भावन...