रामपुर, फरवरी 7 -- जनपद में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं कठोर प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की जा रही है। समस्त तहसीलों में प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर कुल 10 चेक प्वाइंट स्थापित कर रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे तक अभियान में कुल 1544 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के समय वाहनों के वैध प्रपत्रों, निर्धारित लोड क्षमता तथा खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की गई। डीएम ने निर्देशित किया किऋ अभियान को नियमित रूप से जारी रख अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं अनधिकृत परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...