झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी। ग्राम पंचायत बबीना रूरल क्षेत्र की नई बस्ती में झांसी-ललितपुर एनएच 44 के पास िजल संरक्षण के लिए बना चेकडैम रातों-रात जमींदोज कर दिया गया। मुख्य सड़क से करीब 250 से 300 मीटर की दूरी पर स्थित इस संरचना के अचानक गायब हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं क्षेत्रवासियों ने भू-माफियाओं पर आरोप लगाए हैं। करीब दो साल पहले जब यहां आबादी कम थी तो आसपास जंगल क्षेत्र था। तब इस चेकडैम पर किसी का विशेष ध्यान नहीं गया। लेकिन जैसे-जैसे जमीनों की कीमतें बढ़ीं। भूमाफिया सक्रिय हो गए और चेकडैम को पूरी तरह मिट्टी में मिलाकर खत्म कर दिया गया। क्षेत्रवासियों के अनुसार नई बस्ती में बनाए गए दो चेकडैम में से एक को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके खत्म होने से आसपास के कुएं और हैंडपंपों का जलस्तर भी घट गया है। आरोप है कि चेकडैम...