दिघलबैंक, अप्रैल 9 -- Elephant Havoc on Nepal Boarder: नेपाल के जंगलों से निकलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंच रहे हाथियों का उत्पात दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग रात-रात भर जागकर किसी तरह अपनी जान और फसल की रक्षा करने को मजबूर हैं। पिछले एक पखवाड़े से धनतोला पंचायत के बिहार टोला और मुलाबाड़ी गांव के आसपास मक्के के खेतों में हाथियों के अलग-अलग झुंड डेरा डाले हुए है। सोमवार की रात एक झुंड गांव की आबादी तक पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गांव की गलियों में हाथियों की आवाजाही से लोग भयभीत हो उठे। हालांकि, ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अलाव जलाकर और पटाखे फोड़कर किसी तरह हाथियों को गांव से दूर भगाया। राहत की बात यह रही कि इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.