नई दिल्ली, अगस्त 20 -- एक प्लेटफॉर्म के तौर पर YouTube दर्शकों को बनाए रखने के लिए काफी हद तक क्रिएटर्स पर निर्भर है, जिनमें से कई के करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं। Google के इस प्लेटफॉर्म को क्रिएटर्स की अहमियत का अंदाजा है और वह किसी भी कीमत पर उन्हें Netflix के साथ काम करने से रोकना चाहता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब क्रिएटर्स को नेटफ्लिक्स से दूर रखने के लिए लाखों डॉलर (या करोड़ों रुपये) तक देने को तैयार हो सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब चुनिंदा क्रिएटर्स को लाखों डॉलर की पेशकश करने के लिए बातचीत कर रहा है, अगर वे अपने वीडियो को एक निर्धारित अवधि के लिए विशेष रूप से उसके प्लेटफॉर्म पर रखते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कदम नेटफ्लिक्स द्वारा अपने कुछ सबसे बड़े सितारों को साइन करने के प्रयासों का मुकाबला करने के...