रांची, मई 11 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जीटी सेंटर के पास रहने वाले प्रदीप पटेल के पुत्र प्रमीत पटेल उर्फ मिठु (14 वर्ष) पिछले 36 घंटे से लापता है। इस संबंध में परिजनों ने रातू थाना में आवेदन देकर बेटे की खोजबीन की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, सरस्वती शिशु मंदिर रातू में कक्षा आठ का छात्र प्रमीत रंजन पटेल रविवार सुबह लगभग सात बजे बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद से वह अब तक वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। लापता छात्र का रंग गोरा, ऊंचाई करीब 5 फीट 2 इंच है। वह नीले रंग का फुल पैंट और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए है तथा पैरों में हवाई चप्पल है। रातू पुलिस ने आवेदन के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी को छात्र के बारे में जा...