रांची, जनवरी 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीश्री शिव बारात आयोजन समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को रातू रोड से मनोहारी शिव बारात निकाली जाएगी। शनिवार को रमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस वर्ष बारात को और अधिक भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। इस बार शिव बारात में जीवंत झांकियों के साथ भजन मंडलियां और बैंड पार्टियां आकर्षण का केंद्र होंगी। समिति ने तय किया कि झांकियों में नवीनता लाने के लिए विशेष कलात्मक प्रदर्शनों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में शैलेंद्र कुमार, नवीन पपनेजा, राकेश अरोड़ा, नीरज जायसवाल, सुमित बजाज, महेश सोनी, शंकर सिंह, कौशल कुमार, अशोक बजाज, गौरव बजाज, अजय वर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...