रांची, मार्च 5 -- रांची। हॉकर सामुदायिक संघ द्वारा रातू रोड स्थित सेंटर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने पारंपरिक फागुनी गीतों के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्य होली के गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए। रघुनाथ, मुकेश पांडेय, राजेश सिंह, शशि सिंह, अरुण सिंह, दिग्विजय राय, पवन सिन्हा, गोलू, मनोज मुंडा, आकाश, सूरज वर्मा, टुनटुन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...