रांची, मार्च 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड, कब्रिस्तान के समीप रविवार को रामनवमी पर शुक्रवार को सेवा शिविर लगाया गया। पूर्व पार्षद सुनीता देवी के नेतृत्व में लगे शिविर के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल अखाड़ाधारियों और रामभक्तों का माला पहनाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के बीच शीतल जल, बिस्किट और चना का वितरण किया गया। शिविर के आयोजन में नमिता देवी, रजनी रंजन, सुनैना भदानी, गुड़िया देवी, पिहू, अदिति, मनोज सिंह, राजन सिंह, जितेंद्र पहलवान, धर्मेंद्र, आदित्य, मयंक, राधे, लाडो, मिष्टी कुमारी, प्रत्यूष समेत अन्य की भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...