रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत के लिए निगम की ओर से आश्रय गृह की व्यवस्था बहाल की जा रही है। मेन रोड में सदर अस्पताल की चहारदीवारी के पास खुले आश्रय गृह के बाद रातू रोड में भी सुविधा बहाल की गई है। इलाके में आकाशवाणी केंद्र के पास सोमवार को निगम से तैयार आश्रय गृह आरंभ हुआ। झारखंड राज्य आश्रय गृह समिति के अध्यक्ष एके पांडे ने आश्रय गृह का उद्घाटन किया। यहां दस महिला व इतने ही पुरुष के लिए बिछावन, गर्म कपड़े, कंबल, हीटर व पेयजल की सुविधा बहाल की गई है। बताया गया कि निगम की ओर से खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले जरूरतमंद लोगों का निगम की टीम रेस्क्यू कर रही है। उन्हें पास के आश्रय गृह में रखा जा रहा है। निगम की ओर से शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि कहीं कोई व्यक्ति खुले में ठंड स...