रांची, जून 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर की घनी बसी आबादी वाले रातू रोड के कुछ इलाकों में सोमवार को आंशिक जलापूर्ति हुई। रातू रोड मुख्य मार्ग पर दाहिने छोर पर बसे मुहल्ले और कॉलोनी में रहने वाले करीब एक लाख लोगों को नल से जल नहीं मिला। पीएचईडी की ओर से बाईं छोर समेत हरमू रोड में पुरानी रांची तक जलापूर्ति हुई। प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बाजार से जार और बोतलबंद पानी की खरीदारी कर किसी तरह काम चलाया। वहीं, घरों में दिनचर्या से लेकर रसोईघर तक का काम प्रभावित रहा। गली-कूचों में रहने वाले लोगों की भीड़ आसपास में लगे निगम के चापानल और मिनी एचवाईडीटी व एचवाईडीटी पर दिखी। पीएचईडी की ओर से दिन के 11 बजे के बाद बूटी जलागार से रातू रोड लाइन को पानी भेजा गया। करीब एक घंटे बाद हल्की बारिश व मेघ गर्जन के बीच बत्ती गुल हो गई। इस कारण न्...