रातू में 48 शिक्षकों का क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू
रांची, अगस्त 29 -- रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, रातू में चार दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। कार्यक्रम झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और भारतीय लोक कल्याण संस्थान के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। दूसरे चरण में हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और देवघर के 48 शारीरिक शिक्षा शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल संघ ने मनाया खेल दिवस प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.