रांची, दिसम्बर 24 -- रातू, प्रतिनिधि। समाजसेवी और भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा उरांव ने बुधवार को रातू उत्तरी पंचायत की संजय कॉलोनी में 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इसमें संजय नगर, टोंगरीटोला और मां आनंदमयी नगर के असहाय लोग शामिल थे। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर लोग खुश दिखे। कृष्णा उरांव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने सक्षम लोगों से गरीबों की मदद का आह्वान किया। मौके पर गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.