रातू में 20,637 बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी
रांची, जून 28 -- रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जून-2026 के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू में पोलियो खुराक पिलाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख संगीता देवी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार कश्यप ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीएचसी रातू क्षेत्र में कुल 25,425 लक्षित बच्चों में से बूथ दिवस पर 20,637 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। शेष बच्चों को सोमवार और मंगलवार को टीम घर-घर जाकर खुराक पिलाएगी। इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. प्रीति, डॉ. निधि, यशवंत कुमार, अमित कुमार, राहुल पटेल, अल्पना, सुशीला, विद्या सागर शर्मा, संधीर उरांव, प्रवीण सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जिले में शत् प्रतिशत बच्चों को पिलायी जाए पोलिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.