रातू में 115 अपात्र राशन कार्डधारियों पर 3.5 करोड़ का जुर्माना
रांची, जुलाई 11 -- रातू, प्रतिनिधि। आपूर्ति विभाग ने शनिवार को रातू प्रखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 115 लोगों पर करीब 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने सभी को नोटिस भेजकर राशि जमा करने और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। विभाग की जांच में 6 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले 45 और चार पहिया वाहन रखने वाले 70 राशन कार्डधारी मिले, जो सरकारी मानकों के अनुसार राशन कार्ड के पात्र नहीं थे। इसके बावजूद वे लंबे समय से सरकारी अनाज का लाभ ले रहे थे। प्रत्येक अपात्र कार्डधारी पर 2.94 लाख से 3.19 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिलेभर में अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। गलत जानकारी देकर लाभ लेने वालों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.