रांची, अप्रैल 4 -- रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्व सनातन हिंदू समाज ने रातू गढ मैदान में 14 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्मेलन के सफलता के लिए शुक्रवार को जगन्नाथ मंदिर में बैठक हुई। इसमें हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता बाल विदुषी लाडली शरण जी तथा युवा महंत श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम जी महाराज जी तथा मुख्य अतिथि निशा उरांव रहेंगी। इसके बाद रातू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए बैनर पोस्टर का वितरण किया गया। बैठक में मुख्य संरक्षक के रूप में राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी, विश्व हिंदू परिषद रांची जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह, नितेश लाल शाहदेव, अशर्फी सिंह, पूर्व मुखिया जितेश्वर मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोगों को रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...