रातू में हर्षोल्लास से मना विहिप का स्थापना दिवस
रांची, सितम्बर 7 -- रातू, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद, रांची ग्रामीण का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को रातू के टेंडर ग्राम में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने हिंदू संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि समाज में जागरुकता और एकता जरूरी है। उन्होंने जातीयता के आधार पर विभाजित न होने तथा सामाजिक सद्भाव और भाईचारा मजबूत करने की अपील की। बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज व राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जगन्नाथपुर में विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस अध्यक्षता विहिप रांची के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह ने की। संचालन रांची ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.