रांची, मार्च 8 -- रातू, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कुम्बाटोली पंचायत भवन में सादे समारोह का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत सहिया दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुशवाहा विजय महतो ने सैकड़ों सहिया दीदियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि महिलाओं के योगदान से ही समाज आगे बढ़ता है। वहीं वरदान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रातू में भी महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. केपी सिंह और डॉ. नमिता सिंह ने अस्पताल की नर्सों को सम्मानित किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.