रातू में रामभक्तों ने निकाली विशाल शोभायात्रा
रांची, मार्च 27 -- रातू, प्रतिनिधि। रामनवमी के पर शुक्रवार को रातू तथा आसपास के क्षेत्रों में महावीरी झंडों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। खराब मौसम के बावजूद शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी संख्या में रही। महिलाएं जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। शोभायात्रा में आमटांड़, बड़काटोली, कुम्बाटोली, जामुन टोली, मेरियाटांड़, ब्रजपुर काठीटांड़, आनंदमयीनगर, टेंडर, तिलता, पिर्रा, संडे मार्केट विंध्यवासिनी नगर, झखराटांड़, गायत्रीनगर, भवानी नगर, आस्थापुरम, गोबिंदनगर, संजय कॉलोनी, केशवनगर, शिवनगर और वैष्णवीनगर सहित कई क्षेत्रों के सैकड़ों लोग महावीरी झंडों के साथ शामिल हुए। काठीटांड़ चौक पर युवा महावीर मंडल द्वारा तलवार और डंका के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.