रांची, मई 22 -- रातू, प्रतिनिधि। आनंदमयीनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर सह अष्टभुजी मां दुर्गा मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। सुबह सात बजे मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। श्रद्धालु महिलाओं की टोली भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई रातू बड़ा तालाब पहुंची। कलश यात्रा मंदिर परिसर से मां काली मंदिर, काठीटांड चौक होते हुए रातू बड़ा तालाब पहुंची, जहां मुख्य पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर मां गंगे का आह्वान किया और महिलाओं से कलश में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा शिवाला कॉलोनी, देवी मंडप और टाउन घर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर मुख्य पुरोहित ने विधि-विधान से कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया।...