रांची, दिसम्बर 19 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारियों को शुक्रवार को रातू अंचल सह प्रखंड मुख्यालय में सम्मानित किया गया। सीओ रवि कुमार ने आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। सीओ ने कहा कि आप लोगों के संघर्ष की बदौलत से हमें झारखंड राज्य मिला है। अब इस राज्य को बेहतर और समृद्ध बनाना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बंदू उरांव, कृष्णा भगत, दयमंती देवी, चिलगू उरांव, बान्दे उरांव, सुलेमान टोप्पो, रंजीत उरांव, बसंत मुंडा, सरजू भगत, सरजू उरांव, महेश उरांव, चारे भगत, गौतम दुबे, कलीम अंसारी, जोगेन्द्र महतो, शमीम मंसूरी, मनोज भगत और मोहन उरांव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.