रांची, अप्रैल 7 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लाल भोंडा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। लाल भोंडा निवासी सावित्री देवी, पति छुन्नु लाल सिंह ने सोनी देवी समेत आठ अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सावित्री देवी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें जबरन खींचते हुए अपने आंगन में ले जाकर मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब उनकी बहू अनुराधा सिंह बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने उन पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया। उन्होंने हाथ से वार को रोकने की कोशिश की, जिससे उनका ...