रांची, जून 20 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर में गुरुवार रात घर लौट रहे युवक से चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने और घर तक पीछा कर सरकारी बिजली मीटर तोड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रातू थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार चटकपुर, कमड़े निवासी अनोज प्रसाद खत्री गुरुवार रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान झिरी निवासी अनु उरांव उर्फ कोंडा ने चाकू दिखाकर उन्हें रोक लिया और जबरन उनके पॉकेट से 4,000 रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंचा। भयवश अनोज ने घर का दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन आरोपी ने दरवाजा पीटा और बाहर लगे सरकारी बिजली मीटर को तोड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देगा और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। पीड़ित ने बताया कि वह पढ़ाई और ट्यूशन के लिए रोजाना आता...