रांची, फरवरी 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। गणिनाथ गोविंद ट्रस्ट रातू की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। भजनों की प्रस्तुति के साथ सैकड़ों भक्तों ने इसमें भाग लिया। करीब 501 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। मार्ग में कलश यात्रा को देखने के लिए भक्तों की भीड़ कतारबद्ध खड़ी होकर जयघोष करती रही। मंदिर प्रांगण से निकटवर्ती तालाब तक जाकर पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में आगमन किया गया। तत्पश्चात विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, जल अधिवास एवं आरती सम्पन्न कर पहले दिन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। शुक्रवार को देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा। इसमें श्रद...