रांची, जनवरी 26 -- रातू, प्रतिनिधि। एनएच 39 स्थित काठीटांड़ चौक पर ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। घटना रविवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। हादसे में बाइक सवार गोड्डा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी रातू पहुंचाया। रातू दुकानदार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों को कट बंद करने से पहले स्थानीय दुकानदारों से बात करनी चाहिए थी। सबसे पहले अधिकारियों को एनएच से बैरिकेडिंग हटाने की जरूरत है। पृथ्वीनाथ शाहदेव ने कहा कि अधिकारियों को कट के पास खड़े होकर समीक्षा करने की जरूरत है। एनएचएआई द्वारा किसी कट के पास ट्रैफिक का बोर्ड नहीं लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.