रांची, मार्च 20 -- रातू,प्रतिनिधि। ईद का चांद दिखते ही शुक्रवार को रातू के मुख्य बाजार काठीटांड चौक में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस खुशी के आलम में हर कोई एक दूसरे को बधाई दे देखा गया। इधर सेवईयों की दुकान में लोगों ने जमकर खरीदारी की, सबसे ज्यादा भीड़ जूते-चप्पल, कपड़ों की दुकानो और लेडिज कार्नर में देखी गई। लोग अपने पूरे परिवार के लिए खरीदारी कर रहे थे। चांद रात में जमकर खरीदारी की जा रही थी। शनिवार को ईद को देखते हुए चौक-चौराहों में प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती की है। इसके अलावा मस्जिदों के बाहर भी शनिवार को पुलिस बल की तैनाती होगी। रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने लोगों से अमन-चैन से ईद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी अगर झूठी अफवाह फैलाता है उस पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.