रांची, फरवरी 11 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के इतवार बाजार और मुरगू पुल के पास बुधवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में दो लोग घायल हो गए, इनमें से एक को रिम्स रेफर कर दिया गया। रातू पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। पहली घटना इतवार बाजार के पास बुधवार की शाम चार बजे घटी। यहां एक अज्ञात बाइक सवार ने स्थानीय निवासी ओमप्रकाश वर्मा को टक्कर मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी रातू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। दूसरी घटना मुरगू पुल के पास शाम पांच बजे घटी। यहां दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो प...