रांची, अप्रैल 8 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर एजेंडा चौक के समीप एक अर्धनिर्मित मकान से बुधवार सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान नवासोसो छाता टोंगरी निवासी 17 वर्षीय रौशन कुमार, पिता राजकुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद रौशन अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे जब परिजन उठे तो उसका कमरा खुला मिला और वह घर से गायब था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।छत पर पड़ा देखा गया था युवक:बताया गया कि जिस अर्धनिर्मित मकान में शव मिला, उसके पास रहने वाली एक महिला ने मंगलवार शाम अपने घर की छत से दूसरे मकान की छत पर एक युवक को पड़ा देखा था। उसने इस बात की जानकारी अपने पड़...