रांची, मार्च 9 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना परिसर में सोमवार को पूर्व थाना प्रभारी रामनारायण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उनके डेढ़ साल के कार्यकाल की सराहना की। जानकारी के अनुसार उनका तबादला नामकुम थाना में प्रभारी के रूप में हुआ है। वहीं रातू थाना के नए थाना प्रभारी आदिकांत महतो का भव्य स्वागत किया गया। समारोह को दोनों पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में एसआई संतोष यादव, विनीत कुमार, अनुरंजन कुमार, प्रियंका कुमारी सहित कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.