रांची, फरवरी 3 -- रातू, प्रतिनिधि। अलकमर एजुकेशन एंड ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कमरुल हक रिजवी ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने रातू के विभिन्न अस्पतालों में जाकर इलाजरत मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिमलिया स्थित आर्या हॉस्पिटल, मां पार्वती हॉस्पिटल, काठीटांड के राजू सेवा सदन एवं रातू हेल्थ केयर हॉस्पिटल में 100 से अधिक मरीजों के बीच मच्छरदानी और फल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मोमबत्ती फूंकने से बेहतर गरीबों की मदद है। मौके पर कई समाजसेवी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.