नैनीताल, मार्च 24 -- गरमपानी, संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम से कुछ ही दूरी पर स्थित बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध जारी है। मंगलवार को नैनीताल विधायक सरिता आर्या की मौजूदगी में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने नैनीताल में डीएम को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा गया कि रातीघाट एक शांत, शिक्षण और सांस्कृतिक क्षेत्र है। ऐसे संवेदनशील इलाके में शराब की दुकान खोलना आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ और सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने जैसा कदम है। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा, कि एक ओर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी हो रही है, वहीं दूसरी ओर शराब की दुकान खोलने का निर्णय थोपना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ये भी कहा कि रातीघाट से कुछ ही दूरी पर स्थित आस्था के केंद्र ...