हल्द्वानी, मई 30 -- भवाली। भवाली पुलिस ने रातीघाट सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बरेली निवासी अंकित कुमार पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, 13 मई को उसका भाई रवि कुमार पटेल, सुरेंद्र पटेल और रामवीर अपने दोस्त मयंक कुमार के साथ कार से जागेश्वर धाम जा रहा था। आरोप है कि चालक मयंक ने मना करने के बावजूद तेज व लापरवाह गति से वाहन चलाया, जिससे कार रातीघाट के पास पहाड़ी से टकराकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में कार चालक पर केस परिजनों के क्रियाकर्म में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट देर से दर्ज की। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि आरोपी चालक पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दु...