नैनीताल, मार्च 18 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध तेज हो गया है। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह के नेतृत्व में बुधवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नैनीताल विधायक सरिता आर्य की मौजूदगी में एसडीएम मोनिका के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। शराब की दुकान खोलने पर रोक लगाने की मांग की।ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने कहा कि रातीघाट क्षेत्र धार्मिक और शैक्षिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। यहां से कुछ दूरी पर प्रसिद्ध कैंची धाम स्थित है, साथ ही आसपास विद्यालय और आवासीय बस्तियां हैं। ऐसे में शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ने के साथ महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि दुकान खुलने से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां...