नैनीताल, मई 2 -- गरमपानी। रातीघाट क्षेत्र में चल रहे एक अवैध निर्माण पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार को तत्काल प्रभाव से उसपर रोक लगा दी। मामला सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद सामने आया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पट्टी पटवारी रवि पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई जांच में निर्माण कार्य नियमों के विपरीत पाया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण को रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.