रातीघाट के पास स्कूटी फिसलने से महिला घायल
नैनीताल, अप्रैल 24 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर रातीघाट के पास शुक्रवार दोपहर को स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिसमें स्कूटी चालक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अल्मोड़ा निवासी हेमा जोशी स्कूटी से अल्मोड़ा जा रही थीं। रातीघाट के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीछे से आ रही कार के चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपने वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. अनिल गंगवार ने बताया कि महिला के पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.